थाईलैंड वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

चियांग माई, 29 जनवरी (वार्ता) थाईलैंड के चोम थोंग जिले के एक जंगली इलाके में रॉयल थाई एयर फोर्स के एक प्रशिक्षण विमान के गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गयी। थाईरथ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:50 बजे ‘एटी-6’ कॉम्बैट ट्रेनर विमान चियांग माई के चोम थोंग जिले में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और बाद में दोनों पायलटों के शव बरामद किये गये।

अमारिन टीवी सहित स्थानीय मीडिया ने मृतकों की पहचान रॉयल थाई वायु सेना के पायलट ‘बॉम’ और ‘जॉनी’ के रूप में की है। दुर्घटनाग्रस्त विमान थाई वायु सेना के विंग 41 द्वारा संचालित एक हल्का लड़ाकू और प्रशिक्षण विमान ‘बीचक्राफ्ट एटी-6’ था । एटी-6 हाल ही में शामिल किया गया मॉडल है जो रॉयल थाई एयर फोर्स के बेड़े का एक प्रमुख हिस्सा बन गया है। पुराने विमानों को बदलने के लिए पेश किए गए इस विमान को कॉम्बैट ट्रेनिंग और हल्के हमले के अभियानों सहित विभिन्न मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रांतीय अधिकारियों और रॉयल थाई एयर फोर्स ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि अभी तक वायु सेना अमेरिका निर्मित आठ एटी-6 विमानों का संचालन कर रही थी।

Next Post

शाहिद कपूर ने ओ रोमियो के गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ के डांस में दिलाई माइकल जैक्सन की याद

Thu Jan 29 , 2026
मुंबई, 29 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ओ रोमियो के गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ के डांस में में माइकल जैक्सन की याद दिला दी है। शाहिद कपूर ने फिल्म ओ रोमियो के लेटेस्ट ट्रैक ‘आशिकों की कॉलोनी’ में माइकल जैक्सन से प्रेरित ज़बरदस्त एनर्जी […]

You May Like