वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों ने एक फिलिस्तीनी आतंकवादी को मार गिराया: आईडीएफ

यरुशलम, 14 दिसंबर (वार्ता) इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि उसने सैनिकों ने शनिवार शाम को उत्तरी वेस्ट बैंक में अभियान के दौरान एक फिलिस्तीनी आतंकवादी को मार गिराया।

इज़रायली सेना ने कहा कि उसकी एलीट पैराट्रूपर यूनिट ने जेनिन के पास सिलात अल-हरिथिया गांव में एक अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादी ने सैनिकों पर एक विस्फोटक फेंका। इजरायली सेना के अनुसार सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायीं और आतंकवादी को मार गिराया। इस दौरान इज़रायली की सेना के किसी सैनिक को चोट नहीं आई।

इजरायली सेना ने कहा कि शनिवार को ही गाजा में इज़रायली सेना ने हमास के हथियार उत्पादन मुख्यालय के प्रमुख राद साद को मार गिराया। आईडीएफ ने कहा कि साद सात अक्टूबर, 2023 के हमले के योजनाकारों में से एक था और घिरे हुए इलाके में बचे हुए आखिरी वरिष्ठ आतंकवादियों में से एक था।

 

 

Next Post

एमएससी नर्सिंग एडमिशन विवाद पर हाईकोर्ट में कल अगली सुनवाई

Sun Dec 14 , 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार एवं अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा संचालित एमएससी नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताई। रवि परमार लंबे समय से प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल […]

You May Like

Play sound