वैश्विक अनिश्चितता के बीच एलपीजी आपूर्ति बढ़ाएगा रिलायंस, जामनगर रिफाइनरी से उत्पादन बढ़ाने का निर्णय

मुंबई: वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी अस्थिरता के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि भारतीय परिवारों को आवश्यक ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना राष्ट्रीय प्राथमिकता है। कंपनी ने सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाने की घोषणा की है।कंपनी के अनुसार जामनगर रिफाइनरी स्थित दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत रिफाइनिंग हब में रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से एलपीजी उत्पादन को अधिकतम किया जा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञ टीमें चौबीसों घंटे रिफाइनरी संचालन को बेहतर बनाने और घरेलू बाजार के लिए एलपीजी आपूर्ति को स्थिर रखने में जुटी हैं।
रिलायंस ने यह भी बताया कि केजी-डी6 बेसिन से उत्पादित प्राकृतिक गैस को सरकार की ऊर्जा प्राथमिकताओं के अनुरूप प्राथमिक क्षेत्रों की आपूर्ति के लिए डायवर्ट किया जाएगा।कंपनी ने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और करोड़ों परिवारों की जरूरतें उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। रिलायंस भारत सरकार के साथ समन्वय में काम करते हुए सभी राष्ट्रीय दिशानिर्देशों का पालन करेगी, ताकि आवश्यक ईंधन उन क्षेत्रों और समुदायों तक पहुंच सके जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।रिलायंस ने यह भी स्पष्ट किया कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में भी कंपनी देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने और ईंधन की विश्वसनीय उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

Next Post

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भी सरकार कर रही है परंपरा का उल्लंघन : कांग्रेस

Wed Mar 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाये अपने प्रस्ताव पर जारी चर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सरकार इसमें भी परंपराओं और नियमों का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय […]

You May Like