पटवारी के काफिले पर हमले को कांग्रेस ने बताया BJP की साजिश,चेताया आंदोलन तेज करेंगे

भोपाल। लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ रविवार को रतलाम में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लेकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और चुनावी धांधलियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का अपमान कर रही है और लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता की आवाज़ बनकर जनतंत्र की रक्षा करेंगे।

इसी दौरान रतलाम जाते समय श्री पटवारी के काफिले पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह हमला जानलेवा था और इसमें भाजपा का मंडल अध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमला सुनियोजित और प्रायोजित था।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर बौखलाहट में इस तरह के कायराना हथकंडे अपना रही है। मोहन सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि लगातार श्री पटवारी की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है और उन्हें जानबूझकर खतरे में डाला जा रहा है।

कांग्रेस ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि भाजपा की गुंडागर्दी से न तो कांग्रेस डरने वाली है और न ही जनता की आवाज दबाई जा सकेगी। पार्टी ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की माँग की और कहा कि यदि सरकार चुप रही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक आंदोलन को और तेज करेगी।

Next Post

इंदौर पुलिस जिस बदमाश को तलाश रही थी, दूसरे दिन पानी के गड्ढे में मिला उसका शव 

Sun Aug 31 , 2025
सीहोर। एक दिन पहले शनिवार को सीहोर के समीपस्थ ग्राम लसूडिय़ा परिहार के पास इंदौर पुलिस जिस बदमाश को खोज रही थी, उसका शव रविवार को सुबह यहां गड्ढे में दिखा. जांच में पता चला कि यह शव कोई सामान्य अपराधी का नहीं बल्कि इंदौर का कुख्यात बदमाश सलमान लाला […]

You May Like