डकैती की योजना बना रहे पाँच शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

सागर। सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत डकैती की योजना बना रहे पाँच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर संभावित गंभीर वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर एकत्र होकर किसी बड़ी चोरी एवं डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां पाँच व्यक्ति झुंड बनाकर बैठे हुए मिले, जो आपस में बीना नगर स्थित ज्वेलर्स एवं पेट्रोल पंप में चोरी एवं डकैती की योजना पर चर्चा कर रहे थे।पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया तथा उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी एवं डकैती की वारदात में प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न उपकरण, हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सानिया ज्वेलर्स एवं शाह पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर चोरी एवं डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध की तैयारी एवं षड्यंत्र की श्रेणी में पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना बीना में धारा 310(4), 310(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।लखा सिंह पारदी पिता राजा पारदी, निवासी मुरादपुर, थाना धरनावदा, जिला गुना, कुलदीप मोगिया पिता सेसन मोगिया, निवासी ग्राम सेरोषड़ा, थाना सुभाषपुरा, जिला शिवपुरी. मंदू उर्फ नंदकिशोर पारदी पिता उम्मेद सिंह पारदी, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना, तारा सिंह पारदी पिता बनारस पारदी, निवासी ग्राम मुरादपुर, थाना धरनावदा, जिला गुना गजराज सिंह पारदी पिता ज्वाला सिंह पारदी, निवासी ग्राम मुरादपुर, थाना धरनावदा, जिला गुना से एक चाकू,

तीन गुलेल,मिर्ची पाउडर,दो हाईड्रोलिक कटर,चार पेचकस,

दो तोता पाना,दो कील निकालने के पाना,पत्थर के टुकड़े सहित अन्य सामग्री जप्त की है।

Next Post

5 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव 

Thu Jun 11 , 2026
मुलताई। नगर से सटे ग्राम कामथ से बीते 7 जून से लापता युवक का शव एक खेत में स्थित कुएं में मिला है। मृतक की पहचान ग्राम कामथ निवासी शैलेंद्र पवार (32) के रूप में हुई है, जो बिजली कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।बताया जाता है कामथ […]

You May Like