5 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव 

मुलताई। नगर से सटे ग्राम कामथ से बीते 7 जून से लापता युवक का शव एक खेत में स्थित कुएं में मिला है। मृतक की पहचान ग्राम कामथ निवासी शैलेंद्र पवार (32) के रूप में हुई है, जो बिजली कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।बताया जाता है कामथ निवासी शैलेन्द्र पवार बीते 7 जून को रात करीब 8:30 बजे घर पर भोजन करने के बाद अपने पालतू कुत्ते को लेकर घूमने निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके दो दिन बाद उसका कुत्ता चिखली पुलिया के पास मिला। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए संभावित स्थानों पर शैलेंद्र की तलाश की। घर से निकलने के बाद एक सीसीटीवी कैमरे में भी शैलेन्द्र को देखा गया। बुधवार देर रात शैलेंद्र का शव उसके मामा के खेत स्थित बिना मुंडेर के कुएं में मिला।शव मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर जांच की कर रही है।पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शैलेन्द्र की मौत किन परिस्थिति में हुई इसका खुलासा जांच के बाद हो पाएगा।

Next Post

जनता के मुद्दों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे मप्र कांग्रेस के विधायक, राष्ट्रपति से मांगा समय

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घोषणा की है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक अभियान के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को नई दिल्ली […]

You May Like