सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग को दिया 220 रनों का लक्ष्य

न्यू चंड़ीगढ़, 11 अप्रैल (वार्ता) अभिषेक शर्मा (78), हाइनरिक क्लासन (39) और ट्रेविस (38) रनों की पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां पंजाब किंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर अपनी टीम अच्छी शुरुआत दिलाई। नौवें ओवर में शशांक सिंह ने पहले ट्रेविस हेड और उसके बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर पंजाब किंग को दोहरी सफलता दिलाई।

ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाये। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की बारिश करते हुए 74 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान इशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाये। उन्हें 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अनिकेत शर्मा नौ गेंद में (18) और सलील अरोड़ (नौ) रन बनाकर आउट हुये। हाइनरिक क्लासन ने 33 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 को हराकर फाइनल में जगह बनाई

Sat Apr 11 , 2026
चीन, 11 अप्रैल (वार्ता) बीस साल के आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में अपनी ज़बरदस्त जीत का सिलसिला जारी रखा। इस नई पीढ़ी के भारतीय खिलाड़ी ने शनिवार को इस इवेंट में थाईलैंड के डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर 1 कुनलावुत विटिडसार्न को 10-21, 21-19, 21-17 से हराकर मेन्स […]

You May Like