18 करोड़ से बनेगा रॉबर्ट नर्सिंग होम का नया भवन

संभागायुक्त का अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय

इंदौर:रॉबर्ट नर्सिंग होम में नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा. इसके निर्माण पर 18 करोड़ रुपए लागत आएगी. अस्पताल भवन तीन मंजिला बनेगा. इसका डेढ़ साल में काम पूरा होगा. नया भवन बनने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी.संभागायुक्त दीपक सिंह और राबर्ट नर्सिंग होम प्रबंध समिति की आज बैठक हुई. बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, इसके लिए लगभग 18 करोड़ रूपए की लागत से अस्पताल का नया भवन बनाए जाने का निर्णय लिया गया. हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग जी-प्लस-2 होगी. अस्पताल भवन का काम किसी विश्वसनीय एजेंसी से कराए जाने के साथ पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ वर्ष का समय लगेगा.

रॉबर्ट नर्सिंग होम शहर में मरीजों को कम पैसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है. अस्पताल में सेवारत चिकित्सक, नर्सेंस, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी मिशनरी भाव से काम कर रहे हैं। यहां ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर जैसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी हैं. अस्पताल का भवन करीब 120 वर्ष पुराना है, जिसमें 68 बेड हैं और करीब 120 का स्टाफ है. अस्पताल का भवन काफी पुराना होने से बार-बार रिनोवशन की आवश्यकता पड़ती है. मगर पुराना भवन ऐतिहासिक होने से इसे कायम रखा जाएगा. यह निर्णय रॉबर्ट नर्सिंग होम में संभागायुक्त की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में रॉबर्ट नर्सिंग होम के मानद सचिव डॉ. वी.एस. यशलहा ने अस्पताल के इतिहास की उपयोगी जानकारी एवं सुझाव दिए.

अत्याधुनिक ब्लड बैंक का निर्माण होगा
बैठक में बताया आईसीयू वार्ड के रिनोवेशन के साथ ही कीमोथैरेपी वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ऑपरेशन थियेटर के बाहर वेटिंम रूम का रिनोवेशन जरूरी है. इस कार्य में करीब 35 लाख रूपए का खर्च होंगे. इसके अलावा अस्पताल के कक्ष क्रमांक, 1, 2 ,3, 18 और 19 के रिनोवेशन के साथ ही वॉशरूम का भी रिनोवेशन आवश्यक है. मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाना भी जरूरी है. पुरानी बिल्डिंग का रंगरोगन और जनरल वार्ड के छत पर अत्याधुनिक ब्लड बैंक का निर्माण करने का निर्णय लिया गया. ब्लड बैंक के निर्माण की अनुमानित लागत 24 लाख रुपए बताई गई.
लिफ्ट लगाई जाएगी
बैठक में निर्णय लिया कि मरीजों की सुविधाओं के लिए 12 लाख की लागत से लिफ्ट, आईसीयू बेड के 5 नए इन्फ्यूशन पम्प खरीदे जाएंगे. संभागायुक्त को बताया गया कि वर्तमान में अस्पताल में जनरल, प्रायवेट और सेमी प्रायवेट वार्ड है. भर्ती मरीजों को चेरिटेबल सोसायटी द्वारा भोजन दिया जा रहा है. अस मौके पर अस्पताल प्रबंधन के डॉ. आर.के माथुर, एडव्होकेट विनय झेलावत ने भी सुझाव दिए. बैठक में स्टाफ के वेतन-भत्ते पर भी चर्चा हुई. बैठक में अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्यगण मौजूद थे

Next Post

 चार किलो गांजा समेत नशे का सौदागर गिरफ्तार

Tue Jan 14 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं संजीवनी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंधमुख बायपास में दबिश देते हुए नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 4 किलो 38 ग्राम गांजा कीमती 80 हजार रूपये एवं नगद 610 रूपये जप्त किए गये। संजीवनीनगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने […]

You May Like