
जबलपुर। महिला अधिकारी को अभद्र इशारे करने के मामले में एमपी हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा गठित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी रफ़्तार बढ़ा दी है।
बुधवार को एसआईटी के समक्ष रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रस्तुत हुए। एसआईटी का नोटिस उन्हें सोमवार को ही मिल गया था। वहीं एसआईटी ने आज विश्वविद्यालय पहुंच सीसीटीवी कैमरों व अन्य तथ्यों की पड़ताल की। विश्वविद्यालय पहुंचे अधिकारियों ने कुलसचिव डॉ राजेन्द्र बघेल से भी सीसीटीवी फुटेज के संबंध में जानकारी ली। इसके पूर्व पिछले सप्ताह एसआईटी ने पीड़िता और घटना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे।
