पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने अवैध नल कनेक्शन पर कार्रवाई के आदेश

ब्यावरा: विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को स्वच्छ, पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.मुख्य नगर पालिका अधिकारी ब्यावरा को मेन पाइप लाइन से हो रहे अवैध नल कनेक्शन कटवाने एवं संपत्ति कर और जल कर वसूली के निर्देश दिये. नगर पालिका जल प्रदाय अमले को काचरी व कुशलपुरा स्थित जल यंत्रालय की सफाई कराकर शुद्ध पेयजल प्रदाय करने के निर्देश दिए गये. बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को स्वच्छ, पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
सफाई हेतु चलाए विशेष अभियान
राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा कि सभी फिल्टर प्लांट तत्काल चालू कर नागरिकों को शुद्ध पेयजल प्रदाय सुनिश्चित किया जाए. सभी ट्यूबवेल, टंकियों एवं वाटर प्लांट की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने नगर की नालियों की नियमित सफाई हेतु विशेष अभियान चलाने, सडक़ों पर गंदा पानी दिखाई न दे, इसके लिए ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए. ब्यावरा एवं सुठालिया क्षेत्र में दूषित पानी की शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में अवैध नल कनेक्शन एवं पेयजल लाइनों से तोडफ़ोड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गये.

बैठक के बाद म.प्र. भवन एवं कर्मकार मंडल अंतर्गत परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने से आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि के चेक प्रदान किए गये.इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह , एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, जनपद सीईओ आर.के. मंडल , मुख्य नगर पालिका अधिकारी इकरार अहमद, महाप्रबंधक जल निगम, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उपयंत्री राहुल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Next Post

बालिका की तलाश में जंगल में सर्चिंग जारी

Tue Jan 20 , 2026
सतना: घर से भैंस चराने के लिए निकली बालिका का दो दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जंगल में सर्चिंग करते हुए लापता बालिका की तलाश की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र […]

You May Like