ग्वालियर में भी 6 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद

ग्वालियर: ग्वालियर में सर्दी का सितम जारी है.अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश 6 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. जिला कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं. जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार यह आदेश एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी शासकीय, अशासकीय एवं शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा.

बीते एक सप्ताह से ग्वालियर भीषण ठंड की चपेट में है. बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण कई बार दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह गई है, जिससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है.

Next Post

तृप्ति डिमरी की 4 अपकमिंग फिल्में

Mon Jan 5 , 2026
Tripti Dimri के पास 4 बड़ी अपकमिंग फिल्में हैं। वह प्रभास (स्पिरिट), शाहिद कपूर (ओ रोमियो) और माधुरी दीक्षित के साथ काम करेंगी, साथ ही परवीन बॉबी की बायोपिक में लीड रोल करेंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस समय इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म […]

You May Like

मनोरंजन