प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से देश को दी चार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

वाराणसी, 8 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से देशवासियों को चार वंदे भारत ट्रेनों का उपहार दिया।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना तथा मंत्री रविंद्र जायसवाल भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने बनारस से खजुराहो वंदे भारत ट्रेन के साथ लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली और एर्नाकुलम से बेंगलुरु जाने वाली अन्य तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

Next Post

किसानों की खाद आपूर्ति और पराली प्रबंधन पर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Sat Nov 8 , 2025
सतना:कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में खाद आपूर्ति, वितरण और पराली प्रबंधन को लेकर किसान संगठनों व विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उप संचालक कृषि आशीष पांडेय ने बताया कि यूरिया की आपूर्ति सुचारू है, जबकि फास्फेटिक उर्वरक की मांग अधिक है। खाद […]

You May Like