किसानों की खाद आपूर्ति और पराली प्रबंधन पर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

सतना:कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में खाद आपूर्ति, वितरण और पराली प्रबंधन को लेकर किसान संगठनों व विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उप संचालक कृषि आशीष पांडेय ने बताया कि यूरिया की आपूर्ति सुचारू है, जबकि फास्फेटिक उर्वरक की मांग अधिक है। खाद वितरण में प्राथमिकता सहकारी समितियों को दी जा रही है।

डिफाल्टर किसान बकाया ऋण चुकाकर अगले दिन ही शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर ने मार्कफेड और एमपी एग्रो के एक्सटेंशन काउंटर बिरसिंहपुर, मझगवां और रामपुर बघेलान में स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, कृषि अधिकारी, सहकारिता विभाग और किसान संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

विकास और विश्वास की नई गाथा लिखने को तैयार है बिहार: योगी

Sat Nov 8 , 2025
लखनऊ, 8 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिहार में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा है कि बिहार की तपोभूमि विकास और विश्वास की नई गाथा लिखने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शनिवार को लिखा […]

You May Like