
उज्जैन। अभिनेत्री जानकी बोड़ीवाला ने बुधवार की सुबह महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल से पूजन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में लगातार फिल्मी दुनिया के लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को शैतान, छेलौ दिवस, नाड़ी दोष, वश, त्रिशा ऑन द रॉक्स जैसे अनेक फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाने वाली जानकी बोड़ीवाला भी बाबा के दरबार में पहुंची। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे जो शांति मिल रही है वो कही नहीं मिली। मैं बार-बार यहां आना चाहूंगी। उन्होंने मंदिर में दर्शन व्यवस्था की भी तारीफ की ।
