
पिपलियामण्डी। बुधवार शाम फोरलेन पर सड़क हादसे में मल्हारगढ़ निवासी डॉक्टर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा शाम 5 बजे करीब मल्हारगढ़ के आगे पलक प्लाजा के सामने हुआ। मल्हारगढ़ वार्ड 6 निवासी डॉ. जाकिर (55) पिता मुबारिक खान बाइक (एमपी 44 एमएल 3095) पर सवार होकर पेट्रोल भराने जा रहे रहे थे, इसी दौरान लहसुन भरकर जा रही पिकअप (एमपी 11 जी 2638) ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पिकअप के नीचे फस गई, पिकअप सड़क से उतरकर साइड में पेड़ से जा टकराई। हादसे में डॉ. जाकिर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मल्हारगढ़ पुलिस मौके पहंुची शव को पीएम के लिए भिजवाया। मल्हारगढ़ टीआई राजेन्द्र पंवार ने बताया पिकअप ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया है।
