
सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल कॉलोनी निगाही में घर में घुसकर मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ि़त रंजीत सिंह पिता रतन सिंह एनसीएल कॉलोनी निगाही निवासी ने नवानगर थाने में शिकायत किया था कि विनोद सिंह सिकरवार व अपने एक साथी के साथ मिलकर घर में घुसकर नौकरी मांगने की बात को लेकर गाली गलौच कर मारपीट किया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया। वही घटना स्थल का लगे सीसीटीव्ही फुटेज के जरिए से उक्त आरोपियों की पुष्टि कर पीड़ित के साथ मारपीट कर नौकरी मांगनें वाले आरोपियों का पता लगाया गया। विवेचना में विनोद सिंह सिकरवार व पुष्पेन्द्र सिंह के द्वारा मारपीट करना पाया गया। जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी विनोद सिंह सिकरवार पिता रघुपति सिह उम्र 40 वर्ष और पुष्पेन्द्र सिंह पिता रघुपति सिंह उम्र 28 वर्ष दोनों को गिरफ्तार कर लिया।। दोनों आरोपी घरौलीकला के ही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पीड़ित रणजीत सिंह के साथ मारपीट की बात स्वीकार कर ली। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल पचौर भेज दिया।
