खनिज के अवैध परिवहन पर जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

सीधी: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एवं वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रीति अहिरवार के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में वन-खनिज-पुलिस के संयुक्त दल (जिला टास्क फोर्स) द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रभारी खनि निरीक्षक देवेंद्र महोबे, वनपरिक्षेत्राधिकारी चुरहट नवीन सिंह एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 31 जनवरी 2026 की रात्रि तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत बघवार क्षेत्र में जांच के दौरान खनिज कोयले का अनाधिकृत रूप से, अभिवहन पारपत्र एवं आवश्यक अभिलेखों के बिना परिवहन कर रहे.

वाहन क्रमांक यूपी 70 एलटी 7682 एवं एमपी 17 जेडएच 9027 को तथा खनिज रेत का बिना अभिवहन पारपत्र परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए 7115 को नियमानुसार खनिज सहित जब्त किया गया।जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी पिपरांव, थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की शिकायतों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

ऐशबाग मेट्रो स्टेशन के निर्माण का काम होगा शुरू: 100 में से 50 मकानों का मुआवजा भुगतान, शेष जल्द

Mon Feb 2 , 2026
भोपाल: राजधानी में मेट्रो ट्रेन को संचालित करने के लिए तीव्र गति से कार्य शुरू किया जा रहा है. इसके लिए ऐशबाग मेट्रो रेल स्टेशन के लिए बाधा बने बरखेड़ी में लगभग 100 मकान चिन्हित किए गए थे. जिनकी मुआवजा राशि राजस्व विभाग द्वारा मंजूर कर दी गई. उनमें से […]

You May Like