भोपाल: राजधानी में मेट्रो ट्रेन को संचालित करने के लिए तीव्र गति से कार्य शुरू किया जा रहा है. इसके लिए ऐशबाग मेट्रो रेल स्टेशन के लिए बाधा बने बरखेड़ी में लगभग 100 मकान चिन्हित किए गए थे. जिनकी मुआवजा राशि राजस्व विभाग द्वारा मंजूर कर दी गई. उनमें से 50 मकानों का उनके मालिकों के खाते में मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है, 50 मकानों का भुगतान अभी होना है. जिनका भुगतान नहीं हुआ वह मकान अभी खाली नहीं किए गए हैं. वहीं डिपो चौराहे पर भी मेट्रो रेल लाइन के लिए बाधित गुमटी ठेले हटा दिये गए हैं, जिससे वहां पर मेट्रो स्टेशन निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा.
इनका कहना है
50 मकानों के मुआवजे का भुगतान हो चुका है शेष 50 का जल्द हो जाएगा. जिससे मेट्रो रेल स्टेशन निर्माण की बाधा समाप्त होकर कार्य शुरू हो जाएगा.
अरबिंद सोनी, जनसंपर्क अधिकारी, मेट्रो रेल भोपाल
Next Post
शादी समारोह में चाकूबाजी का मामला बना हत्या, घायल सौतेले पिता की मौत
Mon Feb 2 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक माह पहले शादी समारोह के दौरान हुए चाकू हमले के मामले ने अब हत्या का रूप ले लिया है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई. मामले में पुलिस पहले से जेल में बंद आरोपी पर अब […]

You May Like
-
4 months ago
पुत्र के कातिल ने अब पिता पर चलाई गोली