
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें जानकारी के अनुसार मुड़हा समाज के लोगों ने सोधिया समाज के महिलाओं एवं पुरुषों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके कारण सोधिया परिवार को गंभीर चोटे आयी हैं। घटना के बाद आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भर्ती कराया गया, जहां घायलों ने अपनी-अपनी आप बीती सुनाई। घायलों से मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट करने वाले आरोपियों में राजेश केवट, मुकेश केवट, दामोदर केवट, अंबिका केवट, आदर्श केवट, बड़े केवट सभी निवासी वार्ड क्रमांक 11 नगर पंचायत रामपुर नैकिन जिला सीधी आदि शामिल हैं। चोंटिलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया। भर्ती घायलों में सोनम पिता स्व. शंकर सोधिया, प्रिया, काजल, शिला, रीना, कुसुम, बुटनी, लाला उर्फ डब्बू पिता ललन कहार शामिल हैं। यह सभी वार्ड नंबर 11 नगर पंचायत रामपुर नैकिन के निवासी हैं। इस मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।
