ग्वालियर: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज 17 जुलाई को दोपहर 1.20 बजे तिरूपति संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। हेमंत खंडेलवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार ग्वालियर आगमन हो रहा हैं । इस अवसर पर उनका स्वागत ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अटल सभागार में स्वागत समारोह में शामिल होंगे और स्वागत समारोह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। रात को 8 बजे कैंसर पहाड़ी स्थित सभागार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इन मार्गों से गुजरेंगे प्रदेशाध्यक्ष
हेमंत खंडेलवाल रेलवे स्टेशन से थाना रेलवे स्टेशन, पुलिस चौकी, होटल आनंद भोज, बस स्टैंड तिराहा, डीबी मॉल, होटल चंद्रलोक, होटल चोटीवाला, मिलन एनसीसी गेट, स्टेशन चौराहा, राजा मानसिंह चौराहा, यूनेस्को म्यूजिक, न्यू रेस्ट हाउस गेट, होटल तानसेन, सिटी सेंटर गेंट्री के नीचे, सेंट्रल पार्क होटल, सिटी सेंटर रोड, एसपी ऑफिस मेन गेट, एसपी ऑफिस गेट नं -2, राजमाता चौराहा से होते अटल सभागार पहुंचेंगे।
