एनआईए अदालत ने नकली नोट मामले में दी पाकिस्तानी नागरिक को 10 साल की सजा

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने राजस्थान में 2019 के नकली नोट मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है

अदालत ने आरोपी रण सिंह को सजा सुनाते हुए उस पर 94,000 रुपये मूल्य के नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) की जब्ती से संबंधित मामले में 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

आरोपी को मई 2019 में राजस्थान के मुन्नाबाओ स्थित लैंड कस्टम स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका सह-साजिशकर्ता पाकिस्तानी नागरिक कुनपजी अभी भी फरार है।

एनआईए ने नवंबर 2019 में दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था और जयपुर की विशेष अदालत ने मंगलवार को रण सिंह को आईपीसी की धारा 489बी और 489सी तथा यूए(पी) एक्ट की धारा 16 के तहत सजा सुनाई और प्रत्येक अपराध के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। एनआईए फरार कुनपजी की तलाश कर रही है।

Next Post

कलेक्टर एसपी पहुंचे वीआईटी कॉलेज, हालातों का लिया जायजा; छात्रों की समस्या दूर करने के आदेश

Thu Nov 27 , 2025
सीहोर:कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों द्वारा भोजन एवं पेयजल की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थागत समस्याओं को लेकर दर्ज कराए गए विरोध के बाद उत्पन्न स्थिति पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर बालागुरू के. एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कॉलेज पहुंचकर संपूर्ण घटनाक्रम के बारे में कॉलेज प्रबंधन एवं […]

You May Like