रास्ता पूछने पर शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर युवक पर नुकीली वस्तु से हमला

इंदौर:छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रास्ता पूछना एक युवक को भारी पड़ गया. तीन अज्ञात युवकों ने पहले शराब पीने के लिए पैसे मांगे और इंकार करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी. हमलावरों ने नुकीली वस्तु से हमला कर युवक को घायल भी कर दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
बंगाली चौराहा स्थित सूरज नगर में रहने वाले 24 वर्षीय सचिन चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था.

राजमोहल्ला और गंगवाल के बीच शीतला माता मंदिर के सामने रास्ता भटकने पर उसने स्कूटी के पास खड़े तीन युवकों से बंगाली चौराहे का रास्ता पूछा. आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे. मना करने पर उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे. इसी दौरान दो आरोपियों ने किसी नुकीली वस्तु से उसकी पीठ पर कई वार कर दिए. छत्रीपुरा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

नस्लवाद के आरोपों पर एलन मस्क ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं और बेटे का नाम रखा है 'शेखर'

Fri Jul 24 , 2026
नई दिल्ली, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अपने ऊपर लग रहे नस्लवाद के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का हवाला देते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है और कहा कि उनकी कंपनियों में हर […]

You May Like