उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सहित थाने का निरीक्षण

झाबुआ। उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) निमिष अग्रवाल के दो दिवसीय झाबुआ दौरे के तहत 31 जनवरी को पुलिस लाईन झाबुआ स्थित परेड ग्राउंड पर परेड का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल एवं अति. पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे की उपस्थिति में किया गया। वार्षिक निरीक्षण परेड पर जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी सहित 250 अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। सलामी पश्चात उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुए अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारियों, कर्मचारियो को पुरूस्कृत किया गया। बाद परेड उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र झाबुआ की स्टोर शाखा, आर्माेरी शाखा, वाहन शाखा आदि का निरीक्षण भी किया। उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो का दरबार भी पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में लिया एवं अधिकारी, कर्मचारियो की समस्यायें सुनी, जिनका त्वरित निराकरण करने हेतु संबंधित को आदेशित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शुक्ल, अतित्र पुलिस अधीक्षक कुर्वे, एसडीओपी झाबुआरूपरेखा यादव, पेटलावद कमलेश शर्मा, थांदला रविन्द्र राठी, डीएसपी गिरीश कुमार जेजुरकर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। रक्षित केंद्र निरीक्षण के पश्चात उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मेघनगर थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर हवालात, मालखाना आदि को चेक किया। साथ ही थाने के विभिन्न रजिस्टरों को मेंटेन रखने, एनसीआरपी पोर्टल, सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

31 झाबुआ-2- निरीक्षण करते उप पुलिस महानिरीक्षक

Next Post

‘आप-दा’ की लूट पर दिल्ली लगाएगी लगाम: अनुराग

Fri Jan 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने दिल्ली में पाठशाला बनाने का वादा करके मधुशाला बनवा दिया, लेकिन अब दिल्ली की जनता ‘आप-दा’ की लूट पर लगाम लगाने वाली है। […]

You May Like

मनोरंजन