पांच थानों में बढ़ा वाहन चोरी का खतरा, हर माह सौ से अधिक गाड़ियां हो रहीं गायब

इंदौर: शहर में वाहन चोरी दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है और पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद हालात काबू में नहीं आ रहे. ताजा आंकड़े बताते हैं कि शहर के पांच थाना क्षेत्रों में वाहन चोर सबसे अधिक सक्रिय हैं, जहां हर माह सौ से अधिक गाड़ियां चोरी हो रही हैं. इन इलाकों की भीड़भाड़, मॉल, होटल और अस्पतालों की अधिकता को पुलिस इस बढ़ती वारदात का मुख्य कारण मान रही है.

पिछले माह वाहन चोरी के मामलों में लसूड़िया क्षेत्र सबसे ऊपर रहा, जहां 27 गाड़ियां चोरी हुईं. औसतन लगभग हर दिन एक वाहन गायब हो रहा है. इसके करीब ही विजयनगर क्षेत्र रहा, जहां 26 वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई. तुकोगंज में 25, भंवरकुआं में 22 और राजेंद्रनगर क्षेत्र में 20 वाहन चोरी होना दर्ज किए गए है. शहर के 32 थाना क्षेत्रों से बीते माह 225 गाड़ियां चोरी हुईं, जिनमें से 120 अकेले इन्हीं पांच थानों से गायब हुईं.

यह स्थिति साफ संकेत देती है कि इन इलाकों में संगठित गिरोह लगातार सक्रिय हैं. पुलिस का तर्क है कि इन क्षेत्रों में बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान, हॉस्पिटल और मॉल होने से भीड़ ज्यादा रहती है, जिसका फायदा चोर आसानी से उठा लेते हैं. अधिकारी मान रहे हैं कि शहर में हर साल तीन हजार से ज्यादा गाड़ियां चोरी हो रही हैं और औसतन रोजाना एक दर्जन वाहनों की चोरी दर्ज की जाती है. लगातार बढ़ते इन आंकड़ों के बाद भी चोरी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं

Next Post

कलेक्‍टर ने हिमांशु के घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

Tue Nov 18 , 2025
जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने आधारताल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लोक सेवा आयोग द्वारा डिप्‍टी कलेक्‍टर पद पर चयनित हिमांशु सोनी के घर जाकर उनसे भेंट की और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्‍होंने हिमांशु सोनी के पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उनके माता-पिता से भी […]

You May Like