भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित: अखिलेश

लखनऊ 19 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और महिला सुरक्षा का मुद्दा सिर्फ़ भाजपाई नारों में सिमट कर रह गया है।

उन्होने कहा कि राज्य में महिलाएं, बहन, बेटियां असुरक्षित हैं। हर दिन जिलों-जिलों में महिलाओं के साथ जघन्य घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं रह गया है। महिला सुरक्षा और अपराध पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। कानून व्यवस्था और अपराधों पर जीरो टॉलरेंस का राग अलापने वाली सरकार में महिला कर्मचारी और अधिकारी ही उत्पीड़न का शिकार हैं।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा को लेकर कई काम हुए थे। वीमेन हेल्पलाइन 1090 सेवा शुरू की गई थी, जिसे महिलाएं अपने साथ होने वाली घटनाओं शिकायत करके सुरक्षा मांग सकती थी लेकिन भाजपा सरकार में सब बर्बाद कर दिया। इसी तरह से इस सरकार में डायल 100 सेवा को भी खराब कर दिया।

उन्होने कहा सपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में शुरु हुए ‘महिला सुरक्षा’ के लिए समर्पित ‘1090’ मॉडल को अब राजस्थान सरकार अपना रही है। आशा है इससे राजस्थान में नारी की सुरक्षा की एक प्रभावकारी और सार्थक व्यवस्था तैयार होगी।

Next Post

किसी प्रथा को वैधानिक नियमों को दरकिनार करने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट

Wed Mar 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने इस बात पर जोर देते हुए कि किसी भी प्रथा को वैधानिक नियमों को दरकिनार करने की अनुमति नहीं, बुधवार को कहा कि अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं तथा इसे अनदेखी नहीं किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति बेला […]

You May Like