जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं तिलवारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 7 किलो 242 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 44 हजार रूपये का जप्त किया गया है।
टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए रमनगरा में घेराबंदी कर यश अहिरवार उर्फ बाबू पिता गेंदालाल अहिरवार 20 वर्ष निवासी ग्राम रमनगरा चौधरी मोहल्ला तिलवारा एवं सिद्धार्थ दुबे पिता सुनील दुबे 20 वर्ष निवासी ग्राम रमनगरा तिलवारा को पकड़ा गया। ट्राली बैग की तलाशी लेने पर 4 पेकेट में 7 किलो 242 ग्राम गांजा कीमती लगभग1 लाख 44 हजार रूपये का रखे मिला।
