मुंबई। जुहू में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान टाइगर के ड्राइवर और एक फैन के घायल होने की खबर है। गंभीर रूप से घायल फैन को बेहतर इलाज के लिए KEM अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीच, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पुलिस अब हमले की साजिश और इसके पीछे शामिल लोगों की जांच कर रही है।
Next Post
स्व.प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम
Mon Oct 19 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर सोमवार, 19 अक्टूबर को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बहुमूल्य योगदान और उत्कृष्ट संसदीय सेवाओं […]

You May Like
-
2 months ago
सात जगहों से चाकू कटार के साथ बदमाश पकड़ाए