
पथरिया/दमोह.जिले थाना पथरिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही कर 304 पेटी (2777.76 लीटर) अवैध शराब जप्त की गई, जिनकी कुल कीमत लगभग 15,30,000 रूपये बताई गई.शहर में बढ़ती अवैध शराब की बिक्री को नियंत्रण में लाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए निर्देशित किया गया.उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया अमित मिश्रा व उनकी टीम में सउनि हरगोविंद पटैल, प्रआर. संदीप कुशवाहा, आर. संदीप पटैल, आर. नवीन बैन, आर. विनोद अहिरवार, आर. अजय कुर्मी, आर. मनीष रोहित, आर. नंदलाल कुर्मी, चालक आर.दीपेश ठाकुर को शहर में बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री को नियंत्रण में लाने हेतु लगातार प्रयास के बाद एक और बड़ी सफलता मिली. बताया कि 29 मार्च को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे पुलिया के पास एक चार पहिया वाहन पिकअप में अवैध शराब प्लास्टिक की क्रेटो से ढक कर खाली होने आ रही है जो सूचना की तस्दीक में एक बोलेरो पिकअप वाहन क्र.एम.पी. 15 जेड. जी. 3849 का चालक मय पिकअप वाहन के रेलवे पुलिया के सामने एक नवनिर्माणाधीन मकान के अंदर के जाकर घुस गया. जो मकान की शटर बंद करने आ रहा था, जो पुलिस को देखकर बिना शटर बंद करे अंदर की ओर भागकर मकान के पीछे लगे पेड़ के सहारे कूद कर भाग निकला. जो बोलेरो पिकअप की व मकान की तलाशी लेने पर 304 पेटी (2777.76 लीटर) अवैध शराब रखी मिली.जो अवैध शराब को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा नवनिर्माणाधीन मकान मालिक का पता करने पर मौके उपस्थित लोगों द्वारा मकान कोमल अहिरवार निवासी जिला सागर का होना बताया गया. कोमल अहिरवार व पिकअप चालक के विरूद्ध धारा 34(2) अबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.
