ग्वालियर: कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस लीगल सेल की बैठक हुई। बैठक में बार काउंसिल चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अभिभाषकों को संगठित कर उन्हें विजय दिलाने की रणनीति बनाई गई।बैठक में मतदाता सूची पुनः निरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस लीगल सेल के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से आमजन, वकीलों तथा संविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। ऐसे समय में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता और अधिवक्ता संविधान, न्याय और जनअधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा न्यायपालिका की गरिमा, अधिवक्ताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है।
आगामी बार एसोसिएशन चुनाव केवल एक संगठन का चुनाव नहीं बल्कि न्यायप्रिय और लोकतांत्रिक विचारधारा को मजबूत करने का अवसर है। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिवक्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और अधिवक्ताओं के हितों की आवाज बुलंद करेंगे।बैठक में अभिभाषक चैन सिंह राजपूत, देशराज भार्गव एड, राजीव शर्माएड, लाल सिंह कुशवाहाएड, मायाराम लोधी, राजा यादव, शोभाराम माहौर, विकास शर्मा, एन के कुरैशी, एम एम त्रिपाठी, के आर सोनी, अर्जुन कुशवाहा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
