शराब दुकान में अहाता, आबकारी अमले ने कराया बंद

सतना : शहर के जय स्तंभ चौक के एक किनारे पर शराब दुकान के संचालन का स्थानीय रहवासियों द्वारा जताए गए विरोध का जब कोई असर नहीं पड़ा तो दुकान संचालक की दबंगई इस कदर बढ़ गई कि उसने शराब दुकान के अंदर ही अवैध तौर पर अहाता खोल दिया. लेकिन जब इस अवैध संचालन का सीधा असर कानून-व्यवस्था पर पडऩे लगा तो मजबूर होकर आबकारी अमले को कार्रवाई करनी पड़ गई.

शहर के जयस्तंभ चौक पर शराब दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय व्यापारी शुरु से ही विरोध कर रहे थे. लेकिन उनके तमाम विरोध के बावजूद भी नियमों का हवाला देते हुए वहां पर शराब दुकान का संचालन शुरु हो गया. जिसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने भी मामले को नजर अंदाज करते हुए अपने काम से काम रखना शुरु कर दिया. लेकिन इसकी वजह से शराब दुकान संचालक के हौसले बढऩे लगे.

लिहाजा संचालक द्वारा दुकान के अंदर ही अवैध तौर पर अहाता खोल दिया गया. जिसका नतीजा यह हुआ कि लोग शराब पीकर जयस्तंभ चौक और आस पास के क्षेत्र में ही लुढक़ने और झगड़ा करने लगे. पानी सिर से ऊपर जाता देख गुरुवार को स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से मामले की शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी उनि नीलेश गुप्ता अमले के साथ मौके पर पहुंच गए.

अवैध तौर पर अहाता संचालित होता पाए जाने पर उसे बंद कराए जाने के साथ ही एक आरोपी राजू बजाज को हिरासत में ले लिया गया. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और वहां पर एकत्रित शराबियों के जमघट को खदेडऩा शुरु किया. जिसका नतीजा यह हुआ कि कुछ देर पहले तक उक्त स्थान पर जहां कानून व्यवस्था चुनौती बनती नजर आ रही थी वहीं कार्रवाई के बाद वहां शांति छा गई.

Next Post

यातायात पुलिस की सतर्कता,चोरी की बाइक पकड़ी गई

Fri Apr 25 , 2025
इंदौर: रेडिसन चौराहे पर चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त की. वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे संदेह होने पर जांच की गई. आरक्षक अजय और जितेंद्र द्वारा रोके गए वाहन के चालक ने बहाना बनाकर भागने की कोशिश की, […]

You May Like