यादव ने विमला भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनसंघ की वरिष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा नेत्री श्रीमती विमला भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

डॉ यादव ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

Next Post

महात्मा गांधी को याद किया कांग्रेसजनों ने

Thu Jan 30 , 2025
भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज यहां मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्री […]

You May Like