रीवा :जिले में पिछले 24 घंटे में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। गुढ़ और हुजूर तहसील में तेज बारिश के कारण बीहर नदी का जल स्तर बढ़ गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को राहत और बचाव के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने बीहर नदी के छोटी पुल, करहिया घाट, करहिया पुल तथा अन्य जगहों का दौरा किया।
कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिए बनाए गए राहत केंद्र का निरीक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की। राहत केंद्र में प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा पीड़ितों के लिए आवास, पानी, नाश्ता, उपचार की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर को जल प्रभाव से प्रभावित वार्ड क्रमांक-40 के घरों का आज ही सर्वे करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण के जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और नगर निगम में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली
