कुकड़ेश्वर में अस्वच्छ परिस्थितियों में बन रहा था नमकीन, टीम ने 1385 किलो स्टॉक जप्त कर फैक्ट्री बंद कराई

नीमच। इस निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्री साईं कृपा नमकीन, मनासा-रामपुरा रोड, कुकड़ेश्वर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना वैध खाद्य पंजीयन के नमकीन का निर्माण, पैकिंग, भंडारण एवं विक्रय करना पाया गया। पैक किए गए नमकीन के पैकेटों पर नियमानुसार पैकिंग दिनांक, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर आदि जानकारी अंकित नहीं पाई गई। लेबल पर निर्माता का पता, जूनी भदाना, तहसील मनासा अंकित था, जबकि निर्माण कुकड़ेश्वर में किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा टीम ने उक्त परिसर को तत्काल शटडाउन करवाकर क्रय-विक्रय बंद कराया और मौके से बजरंग नमकीन स्पेशल सेव, श्रद्धा रतलामी सेव, श्री साईं कृपा नमकीन खट्टा मीठा मिक्सर, श्री साईं कृपा रतलाम सेव बारीक, पामोलिन ऑयल, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग, मिर्ची पाउडर, बेसन, मटर आटा सहित कुल 11 नमूने लिए गए। जप्त नमकीन की मात्रा 1385 किलोग्राम है।

संबंधित को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रकरण अपर कलेक्टर नीमच के न्यायालय में दर्ज किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त रामपुरा स्थित सांवलिया दुग्ध डेरी का भी निरीक्षण कर पनीर, मिश्रित दूध, दही, घी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर नवीन छत्रोले एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत शर्मा की टीम द्वारा की गई।

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी मोदी सरकार का ट्रम्प के सामने घुटने टेकने का परिणाम : आप

Fri May 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपए की वृद्धि के लिए मोदी सरकार का ट्रम्प के सामने घुटने टेकने का परिणाम बताया है। श्री भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]

You May Like