
मुरैना, 04 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में मोटर साइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाश एक कपड़ा व्यवसाई की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर उससे साढ़े छह लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि व्यवसाई मनोज गुप्ता कल देर शाम अपनी दुकान से रुपए लेकर गल्ला मंडी में लेवर को पैसे देकर वापिस लौट रहा था, तभी मोटर साइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी मोटर साइकिल को लात मारकर कर गिरा दिया और वह जैसे ही नीचे गिरा तो उन्होंने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया, जिससे उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया और उनके थैले में रखे साढ़े छह लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों की पहचान करने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है।
