डंपर ने मोटर साइकल सवार को मारी टक्कर , महिला की मौत ,2 घायल 

ईच्छापुर। ग्राम इच्छापुर में डंपर ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई 2 घायल और ढाई साल बच्ची की हालत नाजुक। घटना का विवरण महाराष्ट्र के गांव चिंचोली निवासी मृतक महिला काजल पती लोकेश सोनवनेए,उनकी नानी मंगलावाई कोली के घर दिवाली के लिए इच्छापुर आई थी। वापस घर लौटने के दौरान महिला अपने नानी मंगलाबाई,बेटी और गांव के व्यक्ति मुसाखा बागवान के साथ मोटर साइकल से इच्छापुर बस स्टैंड छोडऩे निकले थे। बस स्टेन्ड तक जाते समय इच्छापुर मै पटवारी कार्यालय के पास पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी। इस हादसे में चिंचोली निवासी महिला की मौत हो गई। वही मृतक महिला की नानी और मोटर साइकल चालक गांव का व्यक्ति घायल हुआ हैए और वही इस मै ढाई साल के बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है, इन सब का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पुलिस को देने पर मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक का शव पाएम के लिए रवाना कर आरोपी चालक को गिरफ तार कर लिया। मृतक महिला का शव पीएम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया। घटना की जानकारी लगते ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ,विघायक , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित अन्य नेता चिकित्सालय पहुचे और घायलो का उपचार करने के निर्देश दिए।

Next Post

शाहजहांनाबाद में सफाई दरोगा पर हमला, कर्मचारियों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Sat Nov 1 , 2025
भोपाल। शाहजहांनाबाद क्षेत्र में नगर निगम के सफाई दरोगा के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज कर्मचारी संगठन ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, […]

You May Like