अवैध शराब बेचते दबोचा, 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त

करहिया: करहिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रिठोनन निवासी मनीष रावत पुत्र नबल सिंह रावत (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करहिया नहर के पास ईटमा रोड पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 25 क्वार्टर प्लेन देशी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1,750 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 65/26 दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक गंगासिंह गुर्जर ने की ।

Next Post

काबुल पर कब्जे के 5 साल: तालिबान ने मनाया 'आजादी दिवस', लोग जूझ रहे आर्थिक संकट से

Sat Aug 15 , 2026
काबुल, अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी को शुक्रवार 15 अगस्त 2026 को 5 साल पूरे हो गए। 15 अगस्त 2021 को अमेरिकी सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान ने बिना बड़े विरोध के काबुल पर कब्जा कर लिया था।   तालिबान इस दिन को “आजादी, सुरक्षा और स्वाभिमान” […]

You May Like