मानवाधिकार आयोग ने नशेड़ी के हमले पर ओडिशा सरकार से मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 03 सितम्बर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ओडिशा के नबरंगपुर में पत्रकार पर एक नशेड़ी के कथित हमले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को जवाब तलब किया है।

ओडिशा के नबरंगपुर जिले के पापड़हांडी इलाके में पत्रकार पर नशेड़ी ने चाकू से कई वार करने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 29 अगस्त को अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर उसने पत्रकार पर यह हमला किया जिसके बाद पत्रकार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आयोग का कहना है कि यदि यह समाचार सत्य है, तो यह मानवाधिकारों उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। आयोग इस मामले में ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें जांच की स्थिति और घायल पत्रकार की स्वास्थ्य की जानकारी देने को भी कहा गया है।

मानवाधिकार आयोग ने बताया कि 30 अगस्त को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को लेकर पत्रकारों और क्षेत्र के निवासियों में आक्रोश है।

आयोग का कहना है कि यदि यह समाचार सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें जांच की स्थिति और घायल पत्रकार की स्वास्थ्य की जानकारी देने को भी कहा गया है।

 

 

Next Post

साई सोनीपत ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया

Wed Sep 3 , 2025
मोहाली, 03 सितंबर (वार्ता) भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (साई एनसीओई), सोनीपत ने लगातार तीसरी जीत हासिल करते हुए तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने नवल टाटा अकादमी, जमशेदपुर के खिलाफ शूटआउट में जीत के साथ बोनस अंक हासिल किया। दोनों टीमों के बीच […]

You May Like