हरियाली वादियों का हेरिटेज ट्रेन से सफर शुरू

इंदौर/ महू: तहसील महू के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पातालपानी से कालाकुंड के बीच हेरिटेज ट्रेन का संचालन शनिवार से फिर शुरू हो गया है. रिमझिम बारिश के बीच पारदर्शी कोच से वादियों और झरनों का नजारा देखते हुए यात्रियों ने पहले दिन का सफर पूरा किया. यह ट्रेन फिलहाल सिर्फ शनिवार और रविवार को ही चलाई जा रही है. यात्रियों का कहना है कि अगर यह ट्रेन मानसून सीजन में पहले शुरू की जाती तो और भी अच्छा होता.

ट्रेन का संचालन समय सुबह 11.05 बजे पातालपानी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर दोपहर 1.05 बजे कालाकुंड पहुंचने का है. वापसी यात्रा दोपहर 3.30 बजे कालाकुंड से शुरू होकर शाम 4.30 बजे पातालपानी पहुंचने की है. ट्रेन का पहला स्टॉप पातालपानी वॉटरफॉल रहा. यहां ट्रेन रुकते ही यात्रियों में उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने रिमझिम बारिश के बीच मौसम का आनंद लिया.

24 अगस्त तक बुकिंग फुल
हेरिटेज ट्रेन का संचालन दिसंबर 2018 में शुरू किया गया था. कोविड काल को छोड़कर हर साल इसका संचालन किया जाता रहा है. यह ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के बीच 10 किलोमीटर के हिस्से में चलाई थी. रेलवे की वेबसाइट पर 24 अगस्त तक इस ट्रेन की बुकिंग पूरी तरह से भर चुकी है. इस कारण अन्य यात्रियों में निराशा देखी जा रही है. यात्रियों की मांग है कि इस ट्रेन को हफ्ते में सिर्फ दो दिन नहीं बल्कि पूरे हफ्ते चलाया जाए.

Next Post

दोस्त बनाकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Sun Jul 27 , 2025
भैरुंदा. इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाई युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने इंदौर से दबोचने में सफलता हासिल की है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 18 जुलाई को पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पिछले 2 वर्षों […]

You May Like