जबलपुर: संजीवनीनगर पुलिस ने बीती रात अंधमूक वायपास पर दबिश देकर बुलेरो पिकअप में परिवहन की जा रही 130 कार्टून में भरी अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की है। पुलिस की घेराबंदी देख बुलेरो का चालक वाहन खड़ी कर अपने एक साथी के साथ मौके से भाग निकला था।
जप्त की गई शराब लगभग 9 लाख 80 हजार रूपये और शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो कीमती लगभग 9 लाख रूपये की बताई जा रही है। चालक एवं अन्य आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
