भोपाल: शनिवार को हिंदी भवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने हिंदी सेवासेवी सम्मान से विभिन्न साहित्यकारों, लेखकों और भाषा सेवियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने साहित्यकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में ऐसे रचनाकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और शिक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मान-पत्र और शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहित्य अकादमी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कवि एवं बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
