इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात अहिरखेड़ी श्मशान के पास एक व्यक्ति को अपहरण कर पीटा और उसकी जेब से नगदी लूट ली गई. फरियादी 34 वर्षीय कुणाल, निवासी श्रीराम नगर, ने पुलिस को बताया कि आरोपी अर्जुन नाथ, लक्की नाथ, चेतन नाथ और समीर नाथ ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने फरियादी के जेब में रखे दो हजार रुपए लूट लिए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियों में गूंजेंगे भजन
Sat Oct 4 , 2025
जबलपुर: माँ नर्मदा की गोद मे बसे संगमरमरी सौंदर्य के लिए मशहूर पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव का आयोजन 5 और 6 अक्टूबर को होगा। नर्मदा महोत्सव का यह लगातार 22 वें वर्ष आयोजन होगा। पूर्व के वर्षों की तरह नर्मदा महोत्सव का इस बार का आयोजन भी धुआंधार […]

You May Like
-
12 months ago
ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.39 करोड़ की ठगी
-
12 months ago
सस्पेंड अफसर ने जहर पीकर दी जान देने की कोशिश