इंदौर:कनाडिया तहसील में पदस्थ रहे राजस्वकर्मी रविंद्र दुबे ने सोमवार देर रात ऑलआउट का लिक्विड पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. उन्हें गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
दुबे को सोमवार को ही निलंबित किया था. उन पर फर्जी आदेश जारी कर नामांतरण कराने का आरोप है. इसी कार्रवाई के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
