ग्वालियर: यह पहली बार है जब बागेश्वर महाराज की पदयात्रा का समर्थन मुस्लिम धर्म के लोगों ने किया है। फैज खान के नेतृत्व में तीन सैकड़ा से अधिक मुस्लिम समाज के लोग यात्रा में चल रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ महाराज श्री ने बैठक की जिसमें समाज के लोगों ने महाराजश्री की यात्रा का समर्थन करते हुए साथ चलने का निर्णय लिया था।
मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है इसलिए हम यात्रा में साथ हैं।
मर्यादा के साथ यात्रा में शामिल हो लोग, किसी पर न हो टिप्पणी..
बागेश्वर महाराज ने सभी पदयात्रियों से आग्रह किया है कि वह यात्रा में मर्यादा के साथ शामिल हो। किसी जाति, पंथ, संप्रदाय विशेष पर कोई टिप्पणी न की जाए। अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है, शांति के साथ यात्रा में चले, भगदड़ न मचाएं। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि विशेष स्थान पर विशेष सुरक्षा की जाए।
अन्य धर्मावलंबियों के आस्था के केंद्रों की विशेष सुरक्षा की जाए ताकि कोई साजिश न सके।बागेश्वर महाराज ने कहा कि जातियों का अहंकार शून्य करने के लिए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकल रही है। भेदभाव, क्षेत्रवाद, भाषावाद खत्म करने का संदेश जन जन तक पहुंचाना है।
