बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को ग्रीन सिटी स्थित विवेकानंद वार्ड में विवेकानंद वॉलीबॉल क्लब द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवा पीढ़ी में ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों की सराहना की।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व नपाध्यक्ष एवं पार्षद आनंद प्रजापति, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
