तीन आदतन आरोपियों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

ग्वालियर। तीन आदतन आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने इन आरोपियों को सदाचार बरतने के लिये संबंधित पुलिस थाने में 50 – 50 हजार रूपए का बंध पत्र भरने और तीन माह तक हर माह पहली तारीख को थाना हाजिरी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस आशय के पृथक-पृथक आदेश जारी किए गए हैं।

जिन आरोपियों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है, उनमें विक्की उर्फ विक्की जैन निवासी चिकसंतर मुरार, सर्वेश उर्फ भूरा तोमर संकटमोचन नगर परसादीपुरा मुरार एवं आकाश राणा निवासी त्यागीनगर मुरार शामिल हैं। इन तीनों आदतन आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस थानों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Next Post

जनता से माफी मांगे राहुल और तेजस्वी: भाजपा

Fri Jul 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव से देश और बिहार की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग […]

You May Like