जनता से माफी मांगे राहुल और तेजस्वी: भाजपा

नयी दिल्ली 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव से देश और बिहार की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर संवाददाताओं से कहा कि एसआईआर मामले में उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने की प्रक्रिया है। श्री गांधी तथा श्री यादव को शीर्ष अदालत के फैसले पर संज्ञान लेते हुए देश और बिहार की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय की टिप्पणी इन दोनों नेताओं के लिए करारा जवाब है। अब श्री गांधी को यह बताना चाहिए कि इनके कार्यकर्ता उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से एक दिन पहले पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों से स्पष्ट हो गया है कि इन दोनों दलों के नेताओं की न्यायालय के प्रति आस्था नहीं है।
भाजपा नेता ने कहा कि जो पार्टी और नेता संविधान और संवैधानिक संस्थानों में आस्था नहीं रखेंगे, उन्हें देश की जनता करारा जवाब देगी। न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग के कार्य क्षेत्र का विषय है।
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए एसआईआर पर किसी तरह की रोक नहीं लगायी थी और अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि तय की थी।

Next Post

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शनिवार को केवडिया में करेगा क्षेत्रीय बैठक

Fri Jul 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केन्‍द्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल और विकसित भारत की कल्‍पना को आगे बढ़ाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शनिवार को गुजरात के केवडिया में क्षेत्रीय बैठक करेगा। बैठक की अध्यक्षता केन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री […]

You May Like