सोता रह गया परिवार, घर में हो गई चोरी

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत सरौली में चोरों ने एक घर में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था।पुलिस के मुताबिक रामजी सोनी निवासी सरौली ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह देहात में घूमकर सोना-चांदी के जेवरात बेचने का काम करता है।

बीती रात करीब 10 बजे खाना पीना खाकर पत्नि के साथ एक कमरे में सो गया था, सामने वाले कमरे में लडका धर्मेंन्द्र और लडकी दुर्गा सो रहे थे। सुबह करीब 4:50 बजे उठा तो देखा कि पूजा वाले कमरे एवं किचिन का दरवाजा खुला था, सामान बिखरा पडा था। पूजा वाले कमरे की आलमारी का पल्ला खुला हुआ था जिसमें रखे सोने चांदी के जेवरात एवं दो मोबाइल, नगदी दस हजार रूपए गायब थे। दरम्यानी रात अज्ञात चोर मकान के अंदर घुसकर दरवाजा तोड़ कर जेवर, नगदी चुराकर ले गया है।

Next Post

कार चोरी का खुलासा: आईपैड, मोबाइल सहित चोरी की सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu Oct 23 , 2025
छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने कार से चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिला अस्पताल के पास का है, जहां चिकित्सक साजिद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कार से एप्पल आईपैड, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हुआ है। भारतीय दंड संहिता के […]

You May Like