कार चोरी का खुलासा: आईपैड, मोबाइल सहित चोरी की सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने कार से चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिला अस्पताल के पास का है, जहां चिकित्सक साजिद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कार से एप्पल आईपैड, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हुआ है। भारतीय दंड संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी हैं:

पवन रैकवार, पिता वंश गोपाल रैकवार, निवासी घोड़ा पुरवा, थाना राजनगर।

गणेश रैकवार, पिता मातादीन रैकवार, ग्राम ललपुर, हाल निवासी मरघट पहाड़ी सटई रोड, थाना सिविल लाइन।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एप्पल कंपनी का आईपैड, आईपोर्ड, सैमसंग मोबाइल फोन, आईपॉड इयरबड्स और बैग बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।

अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक राहुल शुक्ला, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह तोमर, आरक्षक हेमंत नरवरिया और साइबर से धर्मराज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

चार साल की बच्ची से हैवानियत, नाबालिग पर प्रकरण दर्ज

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर: गढ़़ा थाना अंतर्गत सूपाताल में हैवानियत और दरिंदगी की वारदात सामने आई। 14 साल के नाबालिग ने फूल जैसी चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। इस दरिंदगी ने झकझोर कर रख दिया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सूपाताल मेें रहने […]

You May Like