डकैतों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल, तीन की तलाश 

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत सोनिया ज्वेलर्स के पीछे गली जयप्रकाश वार्ड पनागर कमानिया गेट के पास 16 दिसम्बर की रात्रि सोने चांदी के जेवरों से भरे थैले लूट कर भागे दो डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। इस दौरान 30 लाख के जेवर, नगदी एक लाख व वारदात में प्रयुक्त वाहन जप्त किए गए रिमांड खत्म होने पर आज दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया इसके पहले दोनों ही डकैतों का पुलिस ने थाने से कमानिया गेट तक जुलूस निकाला। इसके बाद आरोपी दीपक त्रिपाठी पिता स्व.राजकुमार त्रिपाठी 39 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश, गोविन्द पाण्डे उर्फ कान्हा पिता हरिश्चन्द्र पाण्डे 32 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दियागया है। तीन आरोपियों की पुलिस अब भी तलाश कर रही है।आरोपी रवि पासी, सत्यम तिवारी एवं रंजीत यादव की सरगर्मी से तलाश में टीमे रवाना हो गई है। जबकि प्रकरण का एक आरोपी वीरेन्द्र यादव घटना के उपरांत जबलपुर पुलिस से बचने के लिये थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ के एक अन्य अपराध में जिला प्रतापगढ न्यायालय मे सरेंडर कर दिया जो वर्तमान में जिला जेल प्रतापगढ मे बंद है जिसका प्रोटेक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी की प्रकिया प्रांरभ की गयी है ।

Next Post

भारतीय सेना के इंजीनियरों ने 'दितवा' से प्रभावित श्रीलंका में दो महत्वपूर्ण ब्रिज बनाये

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली 05 जनवरी (वार्ता) भारतीय सेना के इंजीनियर चक्रवाती तूफान दितवा से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका में बंद पड़े सड़क मार्गों को ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति तथा वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के अनुरूप ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत खोलने में जुटे हुए हैं और उन्होंने जाफाना में 100 फुट […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।