मंत्री कुशवाह ने बच्चों के साथ लिया ‘2 लिटिल इंडियंस’ फिल्म का आनंद

ग्वालियर। “सेवा-संकल्प अभियान” के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शनिवार को काजल टॉकीज में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ ‘2 लिटिल इंडियंस’ फिल्म देखी। चिल्ड्रेन चलचित्र एण्ड दिव्यांग बेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का कुशवाह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मंत्री कुशवाह ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि “बच्चों की मुस्कान और उनका उज्ज्वल भविष्य समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। आप खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार कर देश का नाम रोशन करें।” उन्होंने कहा कि “सेवा-संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियां और सहयोग पहुंचाना है।”

इस अवसर पर बच्चों ने उत्साह के साथ फिल्म का आनंद लिया। बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंचे मंत्री कुशवाह ने उनके बीच सहजता से समय बिताया।

Next Post

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में थाना बहरी पुलिस की कार्यवाही 

Sat Sep 19 , 2026
सीधी। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में थाना बहरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रचार-प्रसार में उपयोग की जा रही सामग्री जप्त कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन […]

You May Like